फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: संतान की दीर्घायु के लिए आज रखा जाएगा पिठोरी अमावस्या का व्रत

Thu, 10 Sep 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पिठोरी अमावस्या का व्रत 10 सितंबर को रखा जाएगा। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना से महिलाएं दिनभर उपवास रखकर शाम को पिठोरी माता की विधि-विधान से पूजा करेंगी। इस व्रत में 64 योगिनियों और सप्त मातृकाओं के पूजन का विशेष महत्व माना गया है।
विज्ञापन


देवी भवन मंदिर के पुजारी पंडित राजेश ने बताया कि भाद्रपद पिठोरी अमावस्या की खास परंपरा आटे से देवी और योगिनियों की प्रतीकात्मक आकृतियां बनाकर उनका पूजन करना है। पूजा स्थल की सफाई के बाद चौकी पर पिठोरी माता की स्थापना की जाती है। इसके साथ 64 योगिनियों और सप्त मातृकाओं का पूजन किया जाता है। सप्त मातृकाओं में ब्राह्मी, माहेश्वरी, कौमारी, वैष्णवी, वाराही, इंद्राणी और चामुंडा का स्मरण किया जाता है। कई परिवारों में आटे से छोटी-छोटी आकृतियां बनाकर उन्हें पूजा में शामिल करने की परंपरा है।

यह है पूजन विधि :

इस बार अमावस्या तिथि 10 सितंबर को सुबह 10:33 बजे शुरू होकर 11 सितंबर की सुबह 8:56 बजे तक रहेगी। पूजन के दौरान पिठोरी माता को हल्दी, कुमकुम, अक्षत, फूल, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित किया जाता है। घर में तैयार सात्विक भोजन और मिठाई का भोग लगाया जाता है। इसके बाद व्रत कथा सुनकर संतान के सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की जाती है। कुछ परंपराओं में पूजा प्रदोष काल में करने का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें