फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से पैसे निकाल रहा था व्यक्ति, पास खड़े 2 युवक पासवर्ड देख एटीएम कार्ड ले भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकाल रहा था व्यक्ति, पास खड़े 2 युवक पासवर्ड देख एटीएम कार्ड ले भागे
विज्ञापन

खाते से उड़ाए 25 हजार रुपये
मंडी आदमपुर (हिसार)। आदमपुर में एटीएम कार्ड से पैसे निकलवाने गए एक व्यक्ति को दो युवकों ने फिल्मी अंदाज में चुना लगा दिया। एटीएम कार्ड से पैसे निकालने के लिए व्यक्ति ने जैसे ही मशीन में कार्ड लगाकर पासवर्ड लगाया तो पास खड़े युवकों ने पासवर्ड देख लिया और उसका एटीएम कार्ड ले भागे। जब तक वह अपना खाता बंद करवाता, तब तक उन्होंने उसके खाते से 25 हजार से ज्यादा रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी व अन्य धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शिव कालोनी निवासी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि उसका एसबीआई बैंक में खाता है। रविवार दोपहर करीब 12.40 बजे वह एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था। उसने एटीएम मशीन में अपना कार्ड लगाया और कोड लगाया तो पास खड़े दो युवकों ने उसका पासवर्ड देख लिया और उसका एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गए और दूसरे बैंकों से एटीएम द्वारा तीन बार में 25 हजार 100 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने दो बार 10-10 हजार व एक बार 51 सौ रुपये उसके खाते से निकाले। पुलिस ने जोगेंद्र की शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें