फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पंचायत में मांग...दलजीत पर दर्ज केस वापस हो, परेड के लिए माफी मांगे पुलिस

Mon, 08 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। जाट आरक्षण के दौरान हत्या के मामले में जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे दलजीत सिहाग के समर्थन में रविवार को सिसाय गांव में पंचायत हुई। इस दौरान दलजीत पर पिछले महीने दर्ज किए गए दो केसों को वापस लेने और हांसी बाजार में परेड निकालन के लिए पुलिस से माफी मांगने की बात कही गई। किसान नेता, कई खापों के प्रतिनिधियों, सिसाय के ग्रामीणों और दलजीत की पत्नी अनीता सिहाग की मौजूदगी में फैसला लिया गया कि अगर पुलिस ने मांगे नहीं मानीं तो आगामी दिनों में सिसाय में सर्वजातीय पंचायत कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष विकास सिसर ने कहा कि मामले में दलजीत की परेड करवाने वाले पुलिस अधिकारियों को माफी मांगनी चाहिए। साथ ही दलजीत पर जेल में बंद होने के दौरान बीते दिनों गिरोह बंदी व सोशल मीडिया के दो मामले दर्ज किए गए। पुलिस इन्हे एक महीने में वापस ले।
रोघी खाप के प्रधान हरदीप शर्मा ने दलजीत को बेड़ियां लगा कर बाजार में परेड करवाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सिसाय की दोनों पंचायतों व ग्रामीणों को एकत्रित कर आगामी फैसला लिया जाएगा। अनीता सिहाग ने कहा कि पुलिस तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए वह उन्हें सड़कों पर उतरने और आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें