फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से थमी रफ्तार, डूबी व्यवस्था : पांच घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
हांसी में वीरवार सुबह से हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर भरा पानी। 
विज्ञापन
हांसी। शहर में वीरवार सुबह करीब पांच घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। बारिश के कारण शहर के कई निचले हिस्सों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव से वाहनों की रफ्तार कछुआ चाल नजर आई। बारिश ने प्रशासन के पानी निकासी के प्रबंधों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

तेज बारिश सुबह 8:30 बजे शुरू होकर करीब डेढ़ बजे तक जारी रही, इसके बाद भी हल्की बूंदाबांदी दिनभर बनी रही। बारिश से एसडी महिला कॉलेज मार्केट, श्याम मंदिर रोड, जींद चुंगी, मंडी सैनियान, आंबेडकर चौक, पुरानी कचहरी और एसडी कॉलेज रोड जैसे क्षेत्रों में जलभराव हो गया। एसडी कॉलेज रोड पर पानी भरने के कारण वहां का बाजार बंद रहा, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ।
बस स्टैंड में भरे पानी के कारण बसों को बाहर ही रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को बस स्टैंड के बाहर खड़े रहना पड़ा और जाम की स्थिति बन गई, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने नियंत्रित किया। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन संजीव त्यागी ने बताया कि पानी की निकासी के लिए सभी डिस्पोजल और एसटीपी चालू कर दिए गए हैं, और प्रयास है कि रात तक पानी पूरी तरह निकाल दिया जाए।
विज्ञापन

गांव जमावड़ी में गिर ट्रांसफार्मर और खंभे
बारिश के कारण गांव जमावड़ी में दो बिजली के पोल और एक ट्रांसफार्मर गिर गया, जिससे गांव की बिजली सप्लाई करीब छह घंटे तक ठप रही। ट्रांसफार्मर गिरने से बिजली के तारें टूट गए, जिससे पूरे गांव की सप्लाई बाधित हो गई। सिसाय गांव के एसडीओ मनजीत ने बताया कि फिलहाल अस्थाई प्रबंध कर दिए गए हैं, और जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। यह हादसा नाले के पास मिट्टी कटाव के कारण हुआ, जहां पोल लगाए गए थे।
खेतों में भरा पानी, फसलों को नुकसान की आशंका
बारिश का असर ग्रामीण क्षेत्रों के खेतों में भी देखने को मिला। कई गांवों के खेतों में पहले से भरे पानी की निकासी नहीं हो पाई थी, और अब ताजा बारिश ने जलभराव की समस्या को और गंभीर बना दिया है। किसानों को फसलों के नुकसान की आशंका सता रही है।
विज्ञापन



पानी की निकासी के पूरे प्रबंध किए गए हैं। प्रयास है वीरवार रात तक पानी की निकासी हो जाएगी। - संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, हांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें