फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विकास की बढ़ेगी रफ्तार...हिसार-लूणी ट्रैक दोहरीकरण का खाका 97% तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उत्तर पश्चिम रेलवे की हिसार-लूणी रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना से जुड़े फाइनल लोकेशन सर्वे, भू-तकनीकी अध्ययन, डिजाइन तैयार करने और अन्य प्रारंभिक कार्यों का करीब 97 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बीकानेर रेल मंडल अब सर्वे कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। परियोजना पूरी होने के बाद उत्तर भारत और पश्चिम भारत के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा तथा यात्री और मालगाड़ियों के संचालन में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

बीकानेर रेल मंडल की प्रमुख परियोजनाओं में शामिल इस रेल लाइन दोहरीकरण योजना को वर्ष 2023-24 में स्वीकृति मिली थी। 271.97 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर दोहरीकरण का कार्य किया जाना है। लूणी से वाया हिसार, बठिंडा-हिसार-रतनगढ़-डेगाना-लूणी-समदड़ी रेलखंड के लिए सर्वे और विस्तृत अनुमान तैयार किए जा रहे हैं।
परियोजना की प्रारंभिक स्वीकृत लागत 546.93 लाख रुपये थी। विभिन्न चरणों में समय सीमा बढ़ने के बाद इसकी लागत बढ़कर 3085.59 करोड़ रुपये हो गई है।
क्रॉसिंग में लगने वाला समय घटेगा, राजस्थान, पंजाब को भी होगा लाभ :
रेलवे अधिकारियों के अनुसार हिसार-लूणी रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना पूरी होने के बाद इस व्यस्त रेलखंड पर ट्रेनों के क्रॉसिंग में लगने वाला समय कम होगा। इससे यात्री ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार आएगा तथा मालगाड़ियों का संचालन अधिक सुचारु और तेज गति से हो सकेगा। भविष्य में इस मार्ग पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। परियोजना पूरी होने के बाद हरियाणा और राजस्थान के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा। बठिंडा तक विस्तारित इस योजना से पंजाब के बड़े हिस्से को भी लाभ मिलेगा। माल परिवहन क्षमता बढ़ने से औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

:::::::::::::::::
परियोजना का 97 प्रतिशत सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। यह कार्य पूरा होने के बाद अब लाइन दोहरीकरण के लिए काम शुरू किया जाएगा। जिसके लिए टेंडर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह योजना बड़ी योजना है। जिस पर तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

वीरेंद्र जोशी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम), बीकानेर रेल मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें