फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेवाड़ी-हिसार और हिसार-जयपुर ट्रेन में 1 सितंबर से होगी डिब्बों की बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 59632/59631 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 14715/14716 हिसार-जयपुर-हिसार रेलसेवा में हिसार से 1 सितंबर से 30 सितंबर तक एवं जयपुर से 4 सितंबर से 3 अक्तूबर तक 4 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है। ट्रेन संख्या 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर में अजमेर से 1 सितंबर से 29 सितंबर तक और अमृतसर से 2 सितंबर से 30 सितंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की जा रही है। ट्रेन संख्या 19611/19614 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 सितंबर से 29 सितंबर तक तथा अमृतसर से 2 सितंबर से 30 सितंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की जा रही है।

ट्रेन संख्या 20409/20410 दिल्ली कैंट-बठिंडा-दिल्ली कैंट में 2 सितंबर से 1 अक्तूबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की जा रही है। ट्रेन संख्या 14717/14718 बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में 1 सितंबर 29 सितंबर तक एवं हरिद्वार से 2 सितंबर से 30 सितंबर तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की जा रही है। ट्रेन संख्या 54766/54765 बठिंडा-धुरी-बठिंडा एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 सितंबर 30 सितंबर तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है। ट्रेन संख्या 14731/14732 दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस में दिल्ली से 1 सितंबर से 30 सितंबर तक एवं बठिंडा से 2 सितंबर से 1 अक्तूबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की जा रही है। ट्रेन संख्या 04717/04718, हिसार-तिरुपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा में हिसार से 6 सितंबर से 27 सितंबर तक एवं तिरूपति से 8 सितंबर से 29 सितंबर तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें