हिसार। हिसार में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। हिसार के अलावा महेंद्रगढ़ में 9.2, सिरसा में 9.9 और सोनीपत में 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फिलहाल दिन में उत्तरी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। उत्तरी हवाएं ठंडी और पश्चिमी हवाएं शुष्क होती है। रात के समय हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाती है। दिन के समय मौसम शुष्क व साफ रहने से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आ रही है। हालांकि ये सामान्य से नीचे बने हुए हैं। रात के समय उत्तरी हवाओं के चलने से तापमान में ज्यादा गिरावट देखी जा रही है।
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 13-14 नवंबर और फिर 19 नवंबर एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे लेकिन इनके असर से बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहेंगे।
कहां-कितना रहा न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
हिसार-8.2
सोनीपत-8.9
नारनौल-9.2
सिरसा-9.9
करनाल-10.6
रोहतक-11.6
गुरुग्राम-11.1
जींद-11.4
पलवल-11.6
नूंह-12.2
फरीदाबाद-12.5
पानीपत-13.8
अंबाला-14.8