फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

Tue, 22 Sep 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा की सदस्य अधिवक्ता सुनीता कलसन को सम्मानित करते हुए प्रधान
विज्ञापन
हांसी। बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बार सभागार में आयोजित किया गया। बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा की सदस्य अधिवक्ता सुनीता कलसन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता सुदेश यादव, उपप्रधान अजय सचदेवा व नीलम मित्तल, सचिव जितेंद्र सिहाग, सह सचिव जैस्मिन अटवाल और कोषाध्यक्ष अश्वनी दुहन को पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।
बार एसोसिएशन हांसी के चुनाव 11 सितंबर को बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के निर्देशानुसार हुए थे। निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता रोहित कलसन तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी मनजीत आर्य और स्वाति दांगी ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई थी।
विज्ञापन

समारोह में पूर्व बार अध्यक्ष पवन रापड़िया ने पिछली कार्यकारिणी के कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों और उन पर हुए खर्च का ब्योरा अधिवक्ताओं के समक्ष रखा। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष सुदेश यादव ने कहा कि बिना भेदभाव सभी अधिवक्ताओं के हित में विकास और कल्याणकारी कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सहयोग और आपसी विचार-विमर्श से बार के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।
मुख्य अतिथि सुनीता कलसन ने कहा कि वह स्वयं हांसी बार की सदस्य हैं और इसी बार के सहयोग से बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा तक पहुंची हैं। ऐसे में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना उनके लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रिखी राम, सुरेंद्र राजपाल, वीरेंद्र यादव, सुखबीर यादव, हरिंदर जांगड़ा, दयानंद शर्मा, गुलशन बगोरिया, रेनू मालिक, नेहा सैनी और ज्योति मालिक सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें