फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कॉलेज में लौटेंगे सीजेआई सूर्यकांत, डायमंड जुबली समारोह की तैयारी

Wed, 07 Jan 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में 10 जनवरी को आयोजित होने वाले डायमंड जुबली समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बीते डेढ़ महीने से कॉलेज प्रशासन इस ऐतिहासिक आयोजन को यादगार बनाने में जुटा हुआ है। समारोह के विशेष अतिथि भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत होंगे, जो इस अवसर पर अपने पुराने कॉलेज में लौटेंगे।
सीजेआई सूर्यकांत कॉलेज परिसर में करीब आधे घंटे तक रुकेंगे और अपने पुराने सहपाठियों व शिक्षकों के साथ समय बिताएंगे। उन्होंने इसी महाविद्यालय के आर्ट्स ब्लॉक के कक्ष संख्या चार में अध्ययन किया था। समारोह के दौरान वे अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करेंगे और कॉलेज से जुड़ी स्मृतियों को ताजा करेंगे।
विज्ञापन

सीजेआई के स्वागत के लिए कॉलेज प्रशासन ने पांच सदस्यों की विशेष वेलकम कमेटी का गठन किया है। समारोह में उनके 12 सहपाठी और दो शिक्षक भी उपस्थित रहेंगे। सभी सेंटर लॉन में बैठकर सीजेआई से संवाद करेंगे। इस अवसर पर सीजेआई की पत्नी भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।
कॉलेज प्रशासन की ओर से सीजेआई को भेंट स्वरूप एक विशेष हैंडमेड पेंटिंग तैयार कराई जा रही है। तीन बाय दो फीट की यह पेंटिंग ड्रोन से लिए गए कॉलेज के फोटोग्राफ्स के आधार पर बनाई जा रही है। इसमें उस समय की कॉलेज बिल्डिंग की झलक भी दिखाई जाएगी, ताकि यह भेंट उन्हें हमेशा महाविद्यालय की याद दिलाती रहे।
विज्ञापन

डायमंड जुबली समारोह के लिए अब तक करीब 700 पूर्व छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवा लिया है। जो पूर्व छात्र अब तक पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वे 10 जनवरी को सुबह 9 बजे कॉलेज परिसर में पंजीकरण कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यह डायमंड जुबली समारोह न केवल सीजेआई सूर्यकांत के प्रेरणादायक जीवन सफर को यादगार बनाएगा, बल्कि सभी पूर्व छात्रों और शिक्षकों के लिए भी भावनात्मक और प्रेरक अवसर सिद्ध होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें