फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्वच्छता नियम तोड़ने पर नगर निगम ने 7 दुकानदारों के चालान किए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की स्वच्छता टीम ने वीरवार को अभियान चलाकर स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर सात दुकानदारों के चालान किए। सीटीएल प्रदीप जाखड़ और तकनीकी एक्सपर्ट जसबीर कुंडू ने सातरोड और जाट कॉलेज रोड क्षेत्र में निरीक्षण किया। यहां सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर तीन दुकानदारों जबकि डस्टबिन का उपयोग न करने पर दो दुकानदारों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

इसके अलावा एएसआई कपिल की टीम ने कृष्णानगर और पीएलए क्षेत्र में खुले में कचरा फेंकने पर एक दुकानदार और एक व्यक्ति का चालान किया। निगम टीम ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया और स्पष्ट संदेश दिया कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें