हिसार। नगर निगम ने सेक्टर 14 पी-1 में एक पार्क की चहारदीवारी का करीब 10 दिन पहले ही निर्माण करवाया था। सेक्टर की आरडब्ल्यूए का आरोप है कि मंदिर के पुजारी ने इस चहारदीवारी को तोड़ दिया।
आरडब्ल्यूए प्रधान अजय जिंदल ने बताया कि सेक्टर-14 में मकान नंबर 1303 के सामने बनी पार्क की चहारदीवारी का अभी 10-15 दिन निगम प्रशासन ने निर्माण करवाया था। मगर मंदिर के पुजारी ने 5 फुट लंबी दीवार तोड़ दी है। इसके अतिरिक्त पुजारी ने बनी नई दीवार में छेदकर मंदिर से पानी की निकासी की हुई है। यह पानी दीवार की नींव में भर रहा है। पुजारी सरकारी जमीन को निजी प्रॉपर्टी समझता है। बार-बार कहने पर पुजारी अपनी मनमानी चला रहा है। आरडब्ल्यूए पहले भी निगम और एचएसवीपी से शिकायत कर चुकी है। मगर विभाग के अफसर व कर्मचारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।