फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर निगम की कमेटी ने आर्य नगर डंपिंग स्टेशन का किया निरीक्षण, वीडियोग्राफी भी करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आर्य नगर डंपिंग स्टेशन मामले में नगर निगम की गठित कमेटी ने बुधवार को स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान कमेटी ने उन सभी मानकों को जांचा, जिनके आधार पर एजेंसी को बल्क वेस्ट जनरेटर से कचरा एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कमेटी की मानें तो शुक्रवार को रिपोर्ट तैयार कर निगमायुक्त को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन




आर्य नगर में डंपिंग स्टेशन पर बायोमेडिकल वेस्ट डालने के विरोध में ग्रामीणों ने रविवार को रोड जाम कर दिया था। इसके बाद सोमवार को निगम प्रशासन ने ग्रामीणों व एजेंसी को बुलाकर उनके साथ बैठक की थी। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसे दो दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था। साथ ही एजेंसी को आगामी आदेशों तक डंपिंग स्टेशन पर कचरा न डालने के आदेश दिए गए थे।

कमेटी डंपिंग स्टेशन पर जांच करने पहुंची

कमेटी बुधवार को गांव में बने डंपिंग स्टेशन पर पहुंची, जिसमें अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल, एक्सईएन जयवीर डूडी व अमित कौशिक, एमई सुनील लांबा शामिल रहे। कमेटी ने मौके पर सरपंच प्रतिनिधि, पार्षद प्रतिनिधि व एजेंसी संचालक को भी बुलाया। इस दौरान कमेटी ने पूरे स्टेशन की वीडियोग्राफी करवाई। कमेटी ने जांच के दौरान देखा कि एजेंसी किन-किन नियमों का पालना कर रही थी और किन नियमों की अवहेलना। कमेटी ने एजेंसी संचालक से भी बातचीत की।
विज्ञापन


प्रदूषण विभाग ने भी थमाया नोटिस

उधर इस मामले में प्रदूषण विभाग ने भी एजेंसी को नोटिस थमाया है। यह नोटिस सीएम विंडो पर आई शिकायत के आधार पर दिया गया है। नोटिस के माध्यम से एजेंसी संचालक से जवाब तलब किया गया है कि वह अस्पतालों के बायोमेडिकल वेस्ट कैसे उठा रहा था, जबकि उसके पास इसका लाइसेंस भी नहीं है। विभाग के अनुसार एजेंसी को 15 दिन के अंदर इस नोटिस का जवाब देना है।

कमेटी ने डंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया था। मौके पर सभी मानकों की जांच की गई। साथ ही उसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई। शुक्रवार को यह रिपोर्ट निगमायुक्त को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन


- शालिनी चेतल, अतिरिक्त आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें