फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विधायक ने मंडी का किया दौरा बारदाने की व्यवस्था करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
आदमपुर की अनाज मंडी का दौरा करते विधायक चंद्रप्रकाश।
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर मंडी अनाज मंडी में गेहूं व सरसों खरीद की व्यवस्था देखने के लिए शुक्रवार को विधायक चंद्रप्रकाश ने अनाज मंडी का दौरा किया। अनाज खरीद में आ रही समस्याओं पर संज्ञान लिया। किसानों ने शिकायत की कि पर्याप्त बारदाना न होने के कारण अनाज खरीद प्रभावित हो रही है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक चंद्रप्रकाश ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत करके तुरंत पर्याप्त बारदाना उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। अनाज बेचने के लिए मंडी में आ रहे किसानों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के भी आदेश दिए गए।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि अनाज बिक्री में आने वाली हर समस्या के तुरंत समाधान के लिए जी-जान से प्रयास किए जाएंगे। भाजपा हर साल अनाज खरीद के पुख्ता प्रबंध करने का दावा करती है, लेकिन जब सही समय आता है और मंडियां अनाज से अट जाती हैं, तब समस्याओं का अंबार लग जाता है। एमएसपी पर अनाज की खरीद होनी चाहिए और सरकार को किसानों के हितों के समुचित प्रबंध करने चाहिए। इस दौरान विधायक चंद्रप्रकाश के साथ भूपेंद्र कासनिया, सतबीर जिंदल, पूर्व सरपंच संजय ज्याणी, सरपंच सुभाष टाडा, राजकुमार जांगड़ा, राजकपूर नेहरा, दिलीप जांगड़ा, अतर बेनीवाल, प्रेम जांगड़ा, व परमजीत मावलिया सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेता व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विधायक चंद्रप्रकाश ने आदमपुर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार आयोजित करके हलकावासियों की समस्याएं सुनीं। हलकावासियों ने टूटी सडक़ों, बिजली, पेयजल व सीवर व्यवस्था से संबंधित समस्याएं सामने रखी। चंद्रप्रकाश ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें