फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बदमाशों ने पर्ची फेंक किया हवाई फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बालसमंद गांव में शुक्रवार रात 12 बजे के बाद दो युवक एक घर में पर्ची फेंक कर हवाई फायर कर फरार हो गए। पर्ची में एक केस में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने की बात लिखी है। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हवाई फायर करने, गवाही देने से रोकने, जान से मारने की धमकी देने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बालसमंद के अमित कुमार के घर के बाहर रात 12 बजे के बाद दो युवक आए। वे उसके घर में पर्ची फेंककर हवाई फायर कर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर निकले तो युवक फरार हो गए। परिवार के सदस्यों को क करने पर एक पर्ची पड़ी मिली। उसमें एक बंदे का नाम लिखकर कहा गया है कि यदि उसके खिलाफ गवाही दी तो जान से मार देंगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। बालसमंद चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें