फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दिन का पारा 12.2 डिग्री पर लुढ़का, सीजन का सबसे ठंडा मंगलवार

विज्ञापन
सुबह ठंड में खेतों में किसान काम करने जाते हुए।
विज्ञापन
हिसार। शहर में मंगलवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम है। इस दौरान शहर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने 7 से 9 जनवरी तक घने कोहरे, कोल्ड डे और कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही शहर में हल्का कोहरा छाया रहा और उत्तरी दिशा से बर्फीली हवाएं चलती रहीं। दिनभर धूप नहीं निकलने के कारण ठंड का असर और बढ़ गया। इन परिस्थितियों में लोगों को पूरे दिन कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।

जैसे-जैसे शाम ढली, ठंड के तेवर और सख्त हो गए। इसके चलते सड़कों पर चहल-पहल कम नजर आई और लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार की तुलना में मंगलवार को दिन के तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। सोमवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें