फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ट्रक के नीचे काम कर रहे मिस्त्री की चालक की लापरवाही से हुई मौत

Tue, 15 Oct 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव खानक में ट्रक के नीचे काम करते समय अचानक चालक द्वारा ट्रक चलाने से एक मिस्त्री बुरी तरह से कुचला गया। जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही तोशाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के चचेरे भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खानक निवासी सोमबीर ने बताया कि उसका चचेरा भाई 38 वर्षीय राजेश खानक में वाहन मिस्त्री का काम करता था। रविवार शाम को वह एक ट्रक के नीचे मरम्मत का काम कर रहा था कि इसी दौरान चालक ने ट्रक को चला दिया। जिसकी वजह से नीचे काम कर रहा राजेश टायरों के नीचे कुचला गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक एक लड़की का पिता था। वहीं तोशाम पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने सोमवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें