फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेत से लदे ट्रकों की धूल की चादर तले दबता बाजार, व्यापारी बोले-सांस लेना हो रहा मुश्किल, कारोबार पड़ा ठप

विज्ञापन
सिवानी में रेत से भरा गुजरता डंपर। 
विज्ञापन
सिवानी मंडी। शहर में इन दिनों रेत से लदे बिना ढके ट्रकों और ट्रॉलों की आवाजाही ने हवा में धूल का गुबार बढ़ा दिया है, जिससे सिवानी के प्रमुख बाजारों का दृश्य धुंधला हो गया है। व्यापारी और ग्राहक दोनों ही धूल की वजह से परेशान हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि दिनभर ट्रक और ट्राॅले मुख्य रास्तों और संकरी गलियों से गुजरते हैं, जिससे चारों ओर धूल फैल जाती है। इससे दुकानों पर जमा धूल व्यापार को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। कपड़ा व्यापारी पवन मेहता ने बताया कि धूल के कारण दुकान का सामान खराब हो रहा है और ग्राहक भी खरीदारी से पहले ही लौट जाते हैं।
किराना व्यापारी प्रदीप कुमार ने कहा कि उड़ती धूल से खाद्य सामग्री भी सुरक्षित नहीं रह पा रही है, और कई ग्राहकों को खांसी और आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। व्यापारी अब यह समस्या केवल व्यापार तक सीमित नहीं मानते, बल्कि इसे स्वास्थ्य की भी गंभीर समस्या मान रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। व्यापारी समुदाय ने प्रशासन से बिना ढके रेत से लदे ट्रकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने और ऐसे वाहनों पर जुर्माना लगाने की मांग की है, ताकि शहर को धूल से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें