नारनौंद। पुलिस ने गांव पेटवाड़ में 78 वर्षीय रामफल की डंडे और लोहे के हथियार से पीट-पीटकर हत्या के मामले का मुख्य आरोपी सुरेश को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि परिजनाें का आरोप है कि 30 मार्च की शाम रामफल को खेतों में ले जाकर ट्यूबवेल के पास गड्ढे में गिराया गया और उन्हें बेरहमी से मारा गया। गंभीर हालत में उन्हें नागरिक अस्पताल नारनौंद ले गए जहां से नाजुक स्थिति के कारण हिसार रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मेडिकल रिपोर्ट में शरीर पर कई गंभीर चोटों की पुष्टि हुई। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने प्रारंभ में मारपीट और धमकी के तहत प्राथमिकी दर्ज की। बाद में रामफल की मौत होने पर मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई। संवाद