फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बत्ती गुल...मोबाइल टॉर्च की रोशनी के सहारे टटोला रोगियों का मर्ज

Mon, 20 Jul 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में टॉर्च से मरीज की जांच करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। 33 केवी बिजली लाइन में फॉल्ट आने से सोमवार सुबह करीब 10 बजे से शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसका असर शहर के साथ नागरिक अस्पताल पर भी पड़ा। बिजली गुल होने से यहां स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई। नवजात शिशुओं की सांसों पर भी संकट मंडराने लगा। ओपीडी में दंत, ईएनटी, नेत्र, चर्म और महिला रोग विशेषज्ञ मोबाइल की टॉर्च के सहारे मरीजों का दर्द टटोलते नजर आए।
विज्ञापन


जनरेटर के सहारे केवल नर्सरी और इमरजेंसी में ही बिजली आपूर्ति रही। ओपीडी ब्लॉक, जच्चा-बच्चा केंद्र और ब्लड कलेक्शन सेंटर में सेवाएं ठप रहीं। एक्सरे न होने से मरीज लाचार नजर आए। चार घंटे तक मरीजों और तीमारदारों की सांसें अटकी रहीं।

सोमवार होने के कारण अस्पताल में मरीजों की ओपीडी डेढ़ हजार तक रही। अस्पताल प्रशासन के अनुसार हाल ही में नया जनरेटर लगाया गया और उसमें डीजल भी भर दिया गया था लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से उसे अभी तक बिजली पैनल से नहीं जोड़ा गया है। इस कारण जनरेटर होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली संकट से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज इलाज कराए बिना ही लौट गए।
विज्ञापन






नवजातों को लेकर गैलरी में बैठे रहे परिजन

बिजली गुल होने से अस्पताल में भर्ती मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। पंखे और कूलर बंद होने से गर्मी और उमस बढ़ गई। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की हालत और बिगड़ गई। नवजात शिशु वार्ड में भी स्थिति चिंताजनक बनी रही। गर्मी से परेशान बच्चों को परिजन हाथ वाले पंखे से हवा करते दिखे। नवजात शिशुओं को गैलरी में बैठकर इंतजार की घड़िया काटीं। जांडली निवासी रामभतेरी, रमेश आदि ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली गुल रहने से बहुत परेशानी हुई। अस्पताल प्रबंधन को ऐसी स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।

नगर परिषद में भी ठप रहा कामकाज

नगर परिषद कार्यालय में भी सोमवार को कामकाज ठप रहा। कार्यालय में काम करवाने के लिए आए लोगों को वापस लौटना पड़ा। इन्वर्टर बैटरी के सहारे थोड़ी देर कंप्यूटर चले लेकिन बाद में बंद हो गए।



::::::::::::::::::::::::

जनरेटर को पैनल से जोड़ने का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इस वजह से आपात स्थिति में भी बिजली का बैकअप उपलब्ध नहीं हो सका। हालांकि अस्पताल प्रशासन की तरफ से जनरेटर में तेल भी डलवा दिया गया था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में बात की गई है।
विज्ञापन


डॉ. सुभाष, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें