फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ब्लॉकस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चमकी नवाचार की रोशनी

विज्ञापन
नवभारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानी में विजेताओं को सम्मानित करते अति​थि।
विज्ञापन
सिवानी मंडी। नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को ब्लॉकस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, पोस्टर बनाओ और रोल प्ले प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ बीईओ डॉ. सुरेंद्र सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष वंदना केडिया ने किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने स्थायी कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन, रोबोटिक्स, उभरती प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग और जल संरक्षण एवं प्रबंधन के मॉडल प्रस्तुत किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहनलाल वर्मा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने का उत्कृष्ट माध्यम है। विद्यालय के निदेशक प्रणव गोयल ने भी प्रेरित किया। उत्कृष्ट मॉडल, पोस्टर और रोल प्ले प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम इस प्रकार रहे

सस्टेनेबल एग्रीकल्चर में नर्मदा वर्मा नवभारत स्कूल प्रथम, नितिन जीएमएसएसएस सिवानी मंडी द्वितीय।



वेस्ट मैनेजमेंट में खुशबू जीएचएस मतानी प्रथम, लक्ष्मी पीएम श्री एसएसएस सिवानी द्वितीय।

रोबोटिक्स में सतीश कुमार नवभारत स्कूल प्रथम।

उभरती प्रौद्योगिकियां रोनक वर्मा नवभारत स्कूल प्रथम,

अंजली जीएसएसएस गुरेरा द्वितीय।

अंतरिक्ष विज्ञान में अंशिका, नव भारत स्कूल प्रथम।

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में मीनाक्षी जीएसएसएस गुरेरा प्रथम, रोनक नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता में रुपाली कक्षा 11वीं नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम

दिव्या एडी डीएवी गुरेरा द्वितीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें