फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लेट्रल एंट्री कोर्स में दाखिले लेनी की अंतिम तिथि बढ़ाकर की 1 जुलाई

Fri, 20 Jun 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन





हिसार। 12वीं के बाद पॉलिटेक्निक में दाखिला लेने वाले युवाओं के लिए दो वर्षीय लेट्रल एंट्री कोर्स में दाखिले की अंतिम तिथि 20 जून से बढ़ाकर 01 जुलाई कर दी है। वहीं 10वीं के बाद दाखिला लेने वाले विद्यार्थी 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। दोनों कोर्सों में 27 मई से दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई थी। दिल्ली रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अभी तक दोनों कोर्सों में 1600 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।



10वीं पास विद्यार्थियों के लिए 13 विभिन्न ट्रेड्स में 900 सीटें हैं जिन पर अबतक 1200 आवेदन आए हैं। यह तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स है। इसके अलावा 12वी पास विद्यार्थियों के लिए दो वर्षीय लेट्रल एंट्री कोर्स में 100 सीटों पर 405 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन




संस्थान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग ट्रेड व कंप्यूटर इंजीनियरिंग ट्रेड में 120-120 सीटें हैं, जबकि बाकी 11 ट्रेड्स में 60-60 निर्धारित की गई है। सरकारी संस्थान में दाखिले के विद्यार्थियों की मारामारी रहती है।



संस्थान में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए 1000 रुपये और एससी-बीसी के विद्यार्थियों के लिए 700 रुपये का शुल्क लगेगा। इसके अलावा दाखिले के बाद प्रति सेमेस्टर 2850 रुपये फीस लगेगी इसके अलावा 1500 रुपये की सिक्योरिटी विद्यार्थी को जमा करवानी पड़ेगी, जो रिफंडेबल भी होगी।
विज्ञापन








कोर्स और सीटों का ब्योरा



मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स 60



इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60



सिविल इंजीनियरिंग 60



मैकेनिकल इंजीनियरिंग 120



कंप्यूटर इंजीनियरिंग 120



इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन 60



फैशन डिजाइन 60



टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी 60



टेक्सटाइल प्रोसेसिंग 60



टेक्सटाइल डिजाइन 60



इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल 60



फाइनेंस एंड अकाउंट 60



फैशन टेक्नोलॉजी 60













12वीं के बाद दो वर्षीय लेट्रल एंट्री कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 01 जुलाई कर दिया है। इससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है।
- नरेश सुथार, नोडल ऑफिसर, एडमिशन ब्रांच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें