फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातचीत से सुलझ जाएगा बठला काॅलोनी के नामकरण विवाद का मुद्दा : रणजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। शहर की बठला काॅलोनी का नामकरण श्री राम काॅलोनी किए जाने संबंधी पारित प्रस्ताव को लेकर उपजे विवाद के बीच बिजली मंत्री रणजीत सिंह बठला वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव बंटी बठला के निवास स्थान पर जलपान के लिए पहुंचे। बिजली मंत्री ने बताया कि बठला काॅलोनी के नामकरण विवाद का मुद्दा बातचीत से सुलझ जाएगा।
विज्ञापन

बिजली मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बठला परिवार शहर का प्रतिष्ठित परिवार है। यह परिवार इनेलो को छोड़कर उनके साथ आ गया है। इस परिवार के मुख्य सदस्य अश्विनी बठला, स्वर्गीय सोहन बठला के सुपुत्र बंटी बठला सहित परिवार के दूसरे अन्य सदस्यों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में विश्वास जताते हुए उन्हें समर्थन दिया है। इस परिवार की शहर में अपनी एक साख है। बठला काॅलोनी के नामकरण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि यह मसला कोई ’ज्यादा बड़ा नहीं है। बठला परिवार उनके साथ आ गया है तो वह मिल बैठकर इस समस्या को सुलझा लेगें। बिजली मंत्री के आश्वासन के बाद यह विवाद एक बार तो थमता नजर आ रहा है।
इस मौके पर श्याम बजाज, राजकुमार, मा. बूटा सिंह, स्वर्गधाम कमेटी के प्रधान आशु मिढ़ा, बब्बी अरोड़ा, पूर्व पार्षद दीपक गाबा, सुखविंद्र बाजवा सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें