हिसार। शहर की एक महिला ने अपने पति पर दोस्तों के साथ मिलकर जबरदस्ती का प्रयास का आरोप लगाया है। महिला के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू व ईंट से हमला कर दिया। घायल को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल शिवा ने बताया कि उसकी बहन का ससुराल शहर की एक कॉलोनी में है। मंगलवार दोपहर उसकी बहन ने फोन कर बताया कि पति और उसके दोस्तों ने उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। किसी तरह वह बचकर निकली और मदद के लिए उसे फोन किया। इसके बाद वह बहन की ससुराल पहुंचा और विरोध किया तो आरोपियों ने उसके हाथ में चाकू और सिर में ईंट से वार कर दिया। आजाद नगर थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो