फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अतिक्रमण हटाने पहुंची एचएसवीपी की टीम का फूल-मालाओं से किया स्वागत

विज्ञापन
एसडीओ रामप्रसाद को पहनाई गई फूलों की माला ।
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-21 स्थित मेला ग्राउंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। अभियान के दौरान किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ। टीम ने करीब पांच घंटे तक जेसीबी की मदद से कार्रवाई कर अवैध कब्जे हटाए और लोगों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीओ राम प्रसाद के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान सेक्टर-21पी की कोठियों के बाहर बनाए गए लोहे के जाल, कंक्रीट की दीवारें और पक्के फर्श हटाए गए। अधिकारियों ने सेक्टरवासियों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर क्षेत्र को व्यवस्थित बनाने में सहयोग करने की अपील की।
अभियान के दौरान सेक्टर 1-4 के निवासियों ने एसडीओ राम प्रसाद और उनकी टीम का सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की। राम प्रसाद ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर अभियान से जुड़े वीडियो पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। ऐसे मामलों की शिकायत साइबर सेल को देकर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को सेक्टर-24 में अभियान चलाया जाएगा जिसके साथ पहले चरण की कार्रवाई पूरी हो जाएगी। इसके बाद अगले चरण का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें