बालसमंद (हिसार)। आदमपुर उपचुनाव के लिए पार्टियों का प्रचार तेज हो गया है। इसके लिए जगह-जगह बैनर व होर्डिंग लगाए गए हैं। वीरवार को जिला प्रशासन की फ्लाइंग स्क्वाड ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए तय जगह से अलग लगे होर्डिंग को हटवा दिया। टीम ने खारिया और डोभी गांव में लगाए भाजपा-जजपा के प्रत्याशी भव्य बिश्नोई, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सतेंद्र सिंह और इनेलो के प्रत्याशी कुरड़ाराम नंबरदार के बड़े-बड़े बोर्ड हटवा दिए।
एसडीओ जयबीर सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक पोल पर लगे होर्डिंग चुनाव आयोग की गाइड लाइन के उल्लंघन के दायरे में आते हैं। ऐसे में फ्लाइंग स्क्वाड ने पोल पर लगे होर्डिंग हटवा दिए हैं। छोटे फ्लेक्स को हटवाने के लिए ग्राम सचिव को आदेश दिए गए हैं।