फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दूसरे गुट के प्रधान पर वित्तीय लेखा-जोखा न देने का आरोप

विज्ञापन
हिसार। पीएलए में बैठक करते स्थानीय निवासी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
हिसार। पीएलए निवासियों की रविवार को शहीद मदन लाल ढींगरा पार्क में बैठक हुई। इस दौरान निवासियों ने दूसरे गुट के प्रधान पर वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पीएलए निवासियों की बैठक पीएलए आरडब्ल्यूए के एक गुट के प्रधान की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान वित्त सचिव ज्ञान चंद ग्रोवर ने बताया कि 14 दिसंबर को मॉडल पार्क में निवासियों की बैठक हुई थी, जिसमें सतपाल ठाकुर भी मौजूद थे। इस दौरान प्रधान पद के उम्मीदवारों के लिए नाम मांगे गए तो ज्यादातर ने सुदर्शन मखीजा का समर्थन किया।
इस पर सतपाल ठाकुर बैठक के बीच से उठकर चले गए। यही नहीं उन्होंने कुछ सेक्टर वालों को एकत्रित किया और खुद को प्रधान घोषित कर दिया। इससे पहले 9 नवंबर को आम सभा की बैठक में वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत करने को कहा गया। मगर सतपाल ठाकुर ने कहा कि लेखा-जोखा का कोई रिकॉर्ड नहीं है। साथ ही उन्होंने पार्कों के रखरखाव का हिसाब किताब भी बताने से मना कर दिया। इसके अलावा उन्होंने आरडब्ल्यूए के रिकॉर्ड का भी 6 साल से ऑडिट नहीं करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें