फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को महाराजा अग्रसेन की धर्मनगरी को पर्यटन स्थल बनाना चाहिए : बजरंग गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। अग्रोहा धाम में बुधवार को वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। गर्ग ने कहा कि सरकार को महाराजा अग्रसेन की धर्मनगरी को पर्यटन स्थल बनाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अग्रोहा धाम टीले की खोदाई का काम रोकना उचित नहीं है। जबकि पहले भी अग्रोहा टीले की खोदाई काफी धीमी गति से किया जा रहा था। अग्रोहा महाराजा अग्रसेन की राजधानी थी। इसके अंदर महाराजा अग्रसेन का 5149 वर्ष पुराना इतिहास दबा हुआ है।
गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम टीले की खोदाई में बेशुमार कीमती समान मिलने की उम्मीद है। यहां तक की महाराजा अग्रसेन का खजाना भी मिल सकता है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1888-89, 1938-39 व 1978-1979 में टीले की तीन बार खोदाई में अनेकों सामग्री मिली थी और अब भी टीले की खोदाई में लोहे के औजार, पत्थर की मूर्ति, मिट्टी के खिलौने, कुलड़, मनके, लोहे व तांबे का समान व कंकाल आदि सामान मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन का 125 एकड़ महल टीले के रूप में बदल चुका है। उसके साथ 30 एकड़ में अग्रोहा धाम व 267 एकड़ में महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज बना हुआ। जहां पर हजारों लोग अग्रोहा धाम में हर रोज दर्शन के लिए आते हैं। इस अवसर पर स्वरूप चंद्र सिंगला, प्रेम गुप्ता, विपिन गोयल, ऋषि राज गर्ग, एनके गोयल, अनिल सिंगला, सत्यपाल अग्रवाल, रवि सिंगला, चूड़ियां राम गोयल, अनंत अग्रवाल, पवन गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें