फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को माननी चाहिए सफाई कर्मचारियों की मांगें : दुष्यंत

Tue, 05 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी में व्यापारी मिलन समारोह में व्यापारियों से मिलते पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
विज्ञापन
हांसी। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला चौटाला ने कहा कि सरकार को सफाई कर्मचारियों से किए गए अपने वादों को पूरा कर उनकी मांगे तुरंत माननी चाहिए। यह बात चौटाला ने हिसार रोड स्थित निजी रेस्टोरेंट में व्यापारी मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। व्यापारी नेता विकास जैन की तरफ से समारोह का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

व्यापारियों को संबोधित करते हुए दुष्यंत ने कहा कि आज हरियाणा में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। आज सबसे ज्यादा व्यापारी वर्ग को प्रताड़ित किया जा रहा है। समय पर फसल की खरीद न होने पर मंडियों में चारों तरफ फसल के ढेर लगे हुए हैंं। लगातार खराब मौसम व बरसात की वजह से मंडियों में फसल भीगने से जमींदार व आढ़तियों दोनों को नुकसान हो रहा है।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि मंडियों व शहर के प्रमुख बाजारों व रिहायशी इलाकों में पिछले चार दिन से सफाई न होने के कारण गंदगी के ढेर लगे हैं। सरकार की गलत नीतियों एवं हठधर्मिता के चलते आज प्रदेश में सफ़ाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। दुष्यंत चौटाला ने व्यापारियों से आग्रह किया कि आप अपनी हर समस्या को प्रमुखता से उठाया करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित बूरा, अनिल बालकिया, विकास जैन, हर्ष पेटवाड़, बाली भाटोल, कर्ण सिंह देपल, डॉ अजीत ओडीएम, राजेंद्र सोरखी, राजेंद्र चुटानी, विपिन गोयल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एएसआई सुनील को दी श्रद्धांजलि
पिछले सप्ताह भिवानी रोड पर गांव मिलकपुर में निजी बस में आग लगने के कारण सवारियों को बस से बाहर निकालते हुए शहीद हुए हरियाणा पुलिस के एएसआई सुनील कुमार बलिदान हो गए थे। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उनके गांव बड़सी में पहुंच कर परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें