फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खेलते-खेलते अंगीठी में गिरी बच्ची, झुलसी

विज्ञापन
निजी अस्पताल में भर्ती रिया। 
विज्ञापन
हिसार। शहर के राजीव नगर में रहने वाली एक 10 महीने के बच्ची खेलते-खेलते अंगीठी में गिर गई, जिसके चलते वह बुरी तरह से झुलस गई है। परिजनों ने उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, राहुल अपने परिवार के साथ राजीव नगर में रहते हैं। उनकी 10 महीने की बेटी रिया बुधवार की शाम को खेल रही थी और खेलते-खेलते जलती हुई अंगीठी में गिर गई। इससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। बच्ची की हालत को देखते हुए परिजन उसे पहले जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे और फिर उसे निजी अस्पताल में लेकर आए। रिया के ताऊ अनिल ने बताया कि उनकी भतीजी बुरी तरह से झुलसी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें