चौधरीवास में भगवान अरहनाथ दिगंबर जैन मंदिर का शिलान्यास करते श्रद्धालु।
हिसार। गांव चौधरीवास स्थित समय शरणम मोक्ष वृद्धाश्रम में प्रदेश का प्रथम भगवान अरहनाथ दिगंबर जैन मंदिर बनाया जा रहा है। इसका शिलान्यास शनिवार को आचार्य समयसागर, प्रणम्यसागर और मुनि वीरसागर के आशीर्वाद से किया गया।
ग्रीन पार्क दिल्ली निवासी महेंद्र कुमार जैन और त्रिशला जैन परिवार ने मुख्य शिलान्यास किया। मंदिर मोक्ष आश्रम की दूसरी इकाई में बनेगा और पूजा-अर्चना के साथ राजस्थान से आने वाले जैन संतों के ठहरने की सुविधा भी होगी। कार्यक्रम में तेरा पंथ, एसएस जैन संगठन और दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारी व श्रद्धालु शामिल हुए।