फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दूसरे दिन भी जयपुर के लिए नहीं उड़ा विमान, तकनीकी खामी से हवाई सेवा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एलायंस एयर के विमान में तकनीकी खामी के चलते लगातार दूसरे दिन हिसार से जयपुर के लिए उड़ान नहीं भरी गई। शनिवार को जयपुर जाने वाले यात्रियों को उड़ान रद्द होने के मैसेज भेजे गए। शुक्रवार को भी इसी विमान में तकनीकी खामी मिलने के कारण हिसार से अयोध्या और चंडीगढ़ की उड़ानें स्थगित कर दी गई थीं।
विज्ञापन

विमान को जांच और मेंटेनेंस के लिए दिल्ली भेजा गया है। वहीं, रविवार को दिल्ली-हिसार और हिसार-अयोध्या रूट पर उड़ानों का संचालन होगा या नहीं, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
एलायंस एयर के 70 सीटर विमान में शुक्रवार को तकनीकी खामी सामने आई थी। इसके बाद हिसार से अयोध्या और चंडीगढ़ के लिए उड़ानें स्थगित कर दी गई थीं। इसी विमान को शनिवार को जयपुर से हिसार आना था और यहां से वापस जयपुर जाना था। कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि विमान को शनिवार दोपहर 2:25 बजे जयपुर से उड़ान भरकर हिसार पहुंचना था। इसके बाद दोपहर 2:50 बजे हिसार से जयपुर के लिए रवाना होना था। हालांकि, सुबह ही कंपनी मुख्यालय से उड़ान रद्द होने का संदेश आ गया। इसके बाद सभी यात्रियों को इसकी सूचना दे दी गई। विमान को दिल्ली भेजा गया है, जहां ग्राउंड स्टाफ उसकी जांच और मेंटेनेंस कर रहा है।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली से हिसार, हिसार से अयोध्या, अयोध्या से हिसार और इसके बाद वापस दिल्ली के लिए उड़ानें प्रस्तावित हैं। हालांकि, इन उड़ानों को लेकर अभी तक कोई संदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में रविवार को भी उड़ानें स्थगित रहने की आशंका है।
इसी महीने अहमदाबाद और जम्मू के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी
इसी महीने हिसार से अहमदाबाद और जम्मू के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। दरअसल, खर्च बचाने के लिए कंपनी विमान को दिल्ली के हैंगर में ही रखने की योजना बना रही है। इसके चलते अभी तक उड़ानों का शेड्यूल घोषित नहीं हो पाया है। पहले इन सेवाओं के लिए 23 अक्तूबर की तारीख तय की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें