फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मल्टी स्टोरी पार्किंग प्रोजेक्ट पर वित्त विभाग आज करेगा मंथन

Sun, 13 Jul 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम अधिकारी सोमवार को मल्टी स्टोरी पार्किंग प्रोजेक्ट की डीपीआर (विस्तृत कार्य योजना) लेकर चंडीगढ़ जाएंगे। यहां वित्त विभाग इस पर प्रोजेक्ट पर मंथन करेगा। वित्त विभाग की हरी झंडी मिलने के बाद ही इस प्रोजेक्ट को कमेटी ऑफ सेक्रेटरी ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर (सीओएसआई) के सामने रखा जाएगा। अगर सीओएसआई इसे मंजूरी दे देती है तो फिर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 152.70 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने के बाद मनोहरलाल 29 दिसंबर 2014 में पहली बार हिसार आए थे। इस दौरान उन्होंने शहर के लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग बनवाने की घोषणा की थी। वर्ष 2018 में निगम को सिटी थाने के सामने जीएलएफ की 2 एकड़ एक कनाल 12 मरला जमीन मिली। शुरुआत में इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार को बजट उपलब्ध करवाना था, मगर वर्ष 2019 में निगम ने इसे पीपीपी मोड पर बनवाने का फैसला किया। वर्ष 2020 में निगम प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट को सरकारी बजट से ही सिरे चढ़ाने का फैसला किया। इसी वर्ष सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए बजट की असमर्थता जता दी। इसके बाद निगम ने इसे फिर से पीपीपी मोड से ही बनाने का निर्णय लिया। गुरुग्राम की तर्ज पर यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।

99 साल के पट्टे पर दी जाएगी जमीन

प्रोजेक्ट पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर सिरे चढ़ाया जाएगा। इसके तहत एजेंसी को 99 साल के पट्टे पर यह जमीन दी जाएगी। निगम अधिकारियों के अनुसार इसमें तीन मंजिला बेसमेंट के ऊपर तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। बेसमेंट का इस्तेमाल नगर निगम करेगा। वहीं तीन मंजिला भवन का एजेंसी व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल करेगी। इस हिस्से में एजेंसी अपने हिसाब से निर्माण करेगी। इसके अलावा इसमें एक बैंक्वेट हॉल का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


जाम से मिलेगी निजात
फिलहाल राजगुरु मार्केट व इसके आसपास की मार्केट में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। वर्तमान में यहां सड़कों पर वाहन खड़े करवाए जा रहे हैं, जिससे मार्केट में जाम लगा रहता है। त्योहार के समय हालात और भी बिगड़ जाते हैं। निगम अधिकारियों की मानें तो इस मल्टी स्टोरी पार्किंग में करीब 850 वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इस प्रोजेक्ट के सिरे चढ़ने से मार्केट में पार्किंग व जाम लगने की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।

सोमवार को वित्त विभाग की बैठक है। सीओएसआई की बैठक में मल्टी स्टोरी पार्किंग प्रोजेक्ट को रखने से पहले वित्त विभाग के अधिकारी इस पर चर्चा करेंगे। इसमें वित्त विभाग व निकाय विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। - नीरज, निगमायुक्त, हिसार।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें