फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई, संविधान बचा तो लोकतंत्र बचेगा : हुड्डा

Wed, 15 May 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी है। अगर संविधान बचा तो लोकतंत्र बचेगा, लोकतंत्र बचा तो ही आपके अधिकार बचेंगे। यह आम चुनाव नहीं लोकतंत्र, संविधान व आरक्षण को बचाने का चुनाव है। पूरे देश से इनपुट आ रहे हैं कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन बनाने का फैसला लिया था। लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जय प्रकाश के लिए समर्थन मांगने आए हुड्डा ने बालसमंद , आदमपुर मंडी व ढंढूर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिसार लोकसभा का चुनाव तीन महीने बाद प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव का फैसला करेगा। जनता बखूबी जानती है कि कांग्रेस जो वादा करती है, उसे निभाती है। सरकार बनने पर हरियाणा से अपराध का सफाया किया जाएगा।
भाजपा के झूठे वादे जनता के सामने आ चुके : उदयभान
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि भाजपा के झूठे वादे एक्सपोज हो चुके हैं। हुड्डा सरकार में प्रदेश में 81.5 किलोमीटर मेट्रो लाइन बिछी थी, लेकिन बीजेपी सरकार में 1 इंच भी आगे नहीं बढ़ी। 16 अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय स्थापित हुए, लेकिन बीजेपी सरकार में एक भी नहीं बना। कांग्रेस सरकार ने 4 थर्मल प्लांट, एक न्यूक्लियर प्लांट लगाए, 1600 करोड़ के बिजली के बिल माफ किए। लगभग चार लाख सौ-सौ गज के मुफ्त प्लांट गरीबों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें