फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आज से होगी नामांकन प्रक्रिया शुरू, सुरक्षा के लिए लघु सचिवालय में की गई बैरिकेडिंग

Thu, 05 Sep 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी में लघु सचिवालय का निरीक्षण करते डीसी और एसपी।
विज्ञापन
हांसी। नामांकन को लेकर लघु सचिवालय में बैरिकेडिंग की गई। नामांकन के लिए आने वाले उम्मीदवारों को बैरिकेडिंग से अंदर आना होगा। वहीं सचिवालय में सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। बुधवार को उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने लघु सचिवालय में पहुंच कर चुनाव प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

नामांकन हर बार की तरह कमरा नंबर दो में होगा। लघु सचिवालय में मुख्य गेट पर ही सुविधा केंद्र के तहत तीन हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। प्रशासन की तरफ नामांकन दाखिल करवाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र 12 सितंबर तक दाखिल किए जाएंगे। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 16 सितंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 16 सितंबर को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे।
विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्तूबर को मतदान होगा व 8 अक्तूबर को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद, हांसी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कुलभूषण बंसल व नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी मोहित महराणा, बरवाला विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी डॉ. वेद बैनीवाल व अन्य सभी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी तथा संबंधित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें