हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बुधवार को अपनी मांगों के संबंध में नारेबाजी कर विरोध जताते
हिसार। हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत कुंडू और महासचिव रविंद्र घनघस ने कहा कि बिजली चोरी रोकने पर प्रताड़ित किए गए एसडीओ उचाना जोजो तनेजा का तबादला तुरंत रद्द किया जाए।
एसडीओ गौरव को धमकाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी पकड़ने वाली टीमों को पुलिस सुरक्षा, नए सब-स्टेशनों के अनुसार पदों का सृजन और रिक्त पदों को भरना शामिल है।एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन हठधर्मिता नहीं छोड़ेगा तो इसे पूर्ण कार्य बहिष्कार में बदला जाएगा।