फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डंपर में फंसा बिजली का तार जोरदार धमाके टूटा, 30 मिनट तक लगा जाम

Fri, 17 Apr 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद में बिजली का तार टूटने से लगा जाम। 
विज्ञापन
नारनौंद। सिटी पुलिस स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर जींद-हांसी रोड पर वीरवार को एक डंपर में अचानक बिजली का तार फंस गया जिसके बाद तेज धमाके के साथ चिंगारियां निकलीं और तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

जींद-हांसी रोड पर करीब 30 मिनट तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना के बाद बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पहले उन्होंने ट्रांसफार्मर का हैंडल गिराकर बिजली आपूर्ति बंद की फिर डंपर में फंसे तार को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। इस दाैरान इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय निवासियों ने लटकते तारों को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन

बिजली निगम के जेई अजमेर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तार टूटने का कारण डंपर चालक की लापरवाही सामने आई है। फिलहाल तार की मरम्मत का कार्य जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें