हिसार। पांच माह पहले सड़क हादसे में घायल ढंढूर निवासी बुजुर्ग ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। परिजन बुजुर्ग का शव लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। ढंढूर निवासी सुखदेव ने बताया कि उनके पिता बलबीर (70) का दिसंबर में सिरसा चुंगी स्थित रविदास धर्मशाला के सामने हादसा हुआ था। वह साइकिल से जा रहे थे तो एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुरू में वह अस्पताल में एडमिट रहे। बाद में उन्हें घर पर ले आए जहां उनका चल रहा था। रविवार सुबह 11 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।