फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रताप बाजार में गारमेंट्स की दुकान में आग से जला सामान

विज्ञापन
हांसी शहर के प्रताप बाजार स्थित एक गारमेंट्स की दुकान में रविवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक
विज्ञापन
हांसी। शहर के प्रताप बाजार स्थित एक गारमेंट्स की दुकान में रविवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग दुकान की दूसरी मंजिल पर लगी जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सामान जल चुका था।
विज्ञापन

छाबड़ा चौक के पास स्थित गौरव गारमेंट्स के संचालक गौरव ने बताया कि आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। हालांकि ग्राउंड फ्लोर पर रखा सामान समय रहते बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों ने दूसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए शटर तोड़कर आग पर काबू पाया।
क्लॉथ मार्केट प्रधान देवेंद्र मेहता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सर्व व्यापार मंडल के सचिव भारत भूषण भयाना ने कहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा आसपास की दुकानों तक आग फैलने का खतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें