हिसार। जिले के गांव जग्गा बाड़ा में मंगलवार शाम को दुकान पर सामान लेने जा रहे नमित (11) को एक कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। परिजन घायल बच्चे को हांसी के सरकारी अस्पताल के बाद हिसार के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में मौजूद घायल नमित ने बताया कि वह मंगलवार शाम को दुकान पर सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान गली में कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसके पैर पर काट लिया। शोर सुनकर पास से गुजर रहे लोगों ने उसे कुत्ते से छुड़वाया। बाद में परिजन उसे हांसी के सरकारी अस्पताल ले गए। बुधवार सुबह उसे हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद