फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-मनोहर सरकारों का डीएनए ही किसान व गरीब विरोधी : सुरजेवाला

विज्ञापन
नारनौंद। मंच पर मौजूद सांसद रणदीप सुरजेवाला, रेली आयोजक दिलबाग ढांडा व अन्य
विज्ञापन
फोटो-37 व 38
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नारनौंद। मोदी-मनोहर सरकारों का डीएनए ही किसान व गरीब विरोधी है। मोदी सरकार ने मनरेगा का बजट 30 हजार करोड़, खाद्य सब्सिडी का बजट 90 हजार करोड़ और फसल भंडारण का बजट भी 90 करोड़ कम कर दिया है। ये बातें कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नारनौंद की अनाज मंडी में आयोजित किसान मजदूर बचाओ रैली में कही।
मनोहर और मोदी सरकार को गुरु-चेले की जोड़ी व झूठों का सरदार होने का आरोप लगाते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पीठ और पेट एक करके मिट्टी से सोना पैदा करने वाला किसान व उसके साथ काम करने वाला मजदूर पीड़ित, व्यथित और आंदोलित है। मोदी ने कुरुक्षेत्र में एक जलसे के दौरान किसानों से वायदा किया था कि भाजपा की सरकार आने पर उनको फसल लागत का 50 फीसदी मुनाफा दिया जाएगा। सरकार बनने पर इस वायदे को भुलाकर किसानों की पीठ पर खंजर घोंपने का काम किया। केंद्र सरकार ने 22 फरवरी 2015 को सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र देकर कहा था कि वह किसानों को 50 फीसदी मुनाफा नहीं दे सकते। इससे बाजार भाव बिगड़ जाएगा। किसानों पर थोंपे गए 3 किसान विरोधी कानूनों के विरोध में लगभग 1000 किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

खाद के बढ़ा दिए दाम
उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला द्वारा सड़कों पर कीलें गड़वाई गई, गड्ढे खुदवाए गए, बुलडोजर मंगवाए गए, लाठियां भांजी गई। कांग्रेस के राज में डीएपी का जो कट्टा 1075 रुपये में आता था, आज वही कट्टा भाजपा सरकार ने लगभग 1400 रुपये तक कर दिए। यूरिया के कट्टे का वजन 50 किलो से घटाकर 45 किलो कर दिया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को प्राइवेट मुनाफा कंपनी व किसान शोषण योजना करार देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि सरकार ने खेती पर टैक्स लगाकर 18 हजार करोड़ रुपये एकत्रित कर लिए और किसानों को बीमा के रूप में केवल मात्र 5600 करोड़ रुपये दिया गया। 16 हजार करोड़ रुपये 7 बीमा कंपनियों के खाते में चले गए।
हल किया भेंट, पहनाई मान-सम्मान की पगड़ी
रैली के आयोजक दिलबाग ढांडा ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में डीजल, बिजली, रसोई गैस समेत सभी वस्तुओं की कीमतें बढ़ा दी गई। किसान, मजदूर बदहाल हैं। इससे पहले दिलबाग ढांडा व साथियों ने रणदीप सुरजेवाला व सुखपाल सिंह खैरा को हल भेंट किया व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही बाराह खाप से कृष्ण खेड़ी व सातरोल खाप की तरफ से सूबेदार इन्द्र सिंह ने पगड़ी पहनाकर रणदीप सिंह सुरजेवाला का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंजाब से विधायक सुखपाल सिंह खैरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर कौलेखां, हरियाणा कृषक समाज के अध्यक्ष ईश्वर नैन, विरेंद्र जागलान, सतबीर पहलवान, बृजलाल, राजेश संदलाना, मनोज नचार, वारिस डाटा, बलजीत दलाल, सुखबीर नागर, कृष्ण सातरोड़, आनंद जाखड़, मोनू, सतीश, किरण सैनी, नरेश बीबीपुर, रोहित, जितेंद्र, सुशीला शर्मा, बलवान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें