नगर योजनाकार विभाग अवैध कालोनियों में हटाया अतिक्रमण
हिसार। जिला शहरी एवं नगर योजनाकर विभाग ने वीरवार को कैमरी रोड पर विकसित की जा रही 5 कॉलोनियों में अवैध निर्माण हटवाया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट पंकज खुराना के नेतृत्व में विभाग की टीम कैमरी रोड पर पहुंची। इस दौरान राधिका धाम (8 एकड़), मिलन मार्केट (1.5 एकड़), श्री लक्ष्मी नगर (4.5 एकड़), भासी कॉम्प्लेक्स (1 एकड़) और जय श्री कृष्ण एक्सटेंशन (5 एकड़) में जेसीबी की मदद से निर्माण ध्वस्त किया गया। डीटीपी दिनेश कुमार ने लोगों से अपील की कि अवैध कॉलोनियों में भूखंड न खरीदे और न ही उनमें कोई निर्माण करें। इस अवसर पर एफआई दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।