फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिला अस्पताल में नहीं सुलझा ब्लड सैंपल लेने का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला अस्पताल में मरीजों के ब्लड सैंपल देने और जांच रिपोर्ट जल्दी लेने के लिए भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल प्रबंधन ने वहां भर्ती मरीजों की खून जांच के लिए सैंपल लेने का कार्य नर्सिंग कर्मियों से करवाने का निर्देश दिया है लेकिन नर्स इसका विरोध कर रहीं हैं। दोनों पक्ष स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देश अपने पक्ष में बता रहे हैं।
विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष संतोष श्योराण के नेतृत्व में सभी नर्सिंग ऑफिसर्स सीएमओ और पीएमओ कार्यालय में ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बावजूद पीएमओ डॉ. रीना जैन ने मंगलवार को हुई बैठक में नर्सिंग ऑफिसर्स को सैंपल लेने का निर्देश दिया था। जिलाध्यक्ष संतोष श्योराण और ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्री ने यह आदेश जल्द वापस लेने की मांग की। अन्यथा एक घंटे तक कार्य बहिष्कार कर शांतिपूर्ण धरने की चेतावनी दी गई। उनका कहना है कि आपातकालीन स्थिति में वह सैंपल लेंगी, लेकिन रूटीन में ऐसा करना कठिन है। नारनौंद ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पूनिया ने भी सदस्यों की मांग को वाजिब बताया। इस दौरान सचिव आत्मा राम, उपाध्यक्ष सोमबीर, कोषाध्यक्ष राजेंद्र, संयुक्त सचिव मंजीत, सीएनओ ओमपति, कृष्णा, एसएनओ किरण, ज्योति, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें