फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: निर्यातकों को बढ़ावा देने के लिए विभाग तैयार करेगा डायरेक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के निर्यातकों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के मकसद से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग एक डायरेक्टरी तैयार कर रहा है। इस डायरेक्टरी में निर्यातकों का पूरा प्रोफाइल होगा। विभाग इस डायरेक्टरी को अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड करेगा, ताकि विश्वभर से कोई भी इस डायरेक्टरी का इस्तेमाल कर सके। एमएसएमई मुख्यालय ने सभी जिला अधिकारियों को पत्र लिखकर अपने-अपने जिलों के निर्यातकों का डाटा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
एमएसएमई मुख्यालय के अनुसार प्रदेश के निर्यातकों की एक डायरेक्टरी तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य निर्यातकों का मजबूत और सक्रिय डाटाबेस विकसित करना है। यह डायरेक्टरी अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठनों और विदेशी खरीदारों की आवश्यकताओं के अनुसार एक दस्तावेज के रूप में काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय के अनुसार इस पहल से निर्यातकों की दृश्यता बढ़ेगी, बायर-सेलर मैचमेकिंग, रिवर्स बायर-सेलर मीट को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा ज्वाइंट वेंचर्स, तकनीकी साझेदारी और विदेशी सहयोग की संभावनाएं सशक्त होंगी। यही नहीं आवश्यकतानुसार चयनित निर्यातक प्रोफाइल निदेशालय की वेबसाइट पर भी प्रकाशित की जा सकती हैं, जिससे प्रदेश के निर्यातकों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी। इसके लिए विभाग ने निर्यातक प्रोफाइल टेंपलेंट तैयार किया है। इस टेंपलेट के माध्यम से निर्यातक को उत्पाद, विनिर्माण क्षमताएं, निर्यात बाजार, प्रमाणन, स्थिरता अभ्यास और सहयोग की रुचि से जुड़ी जानकारियां देनी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें