फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज और देश को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी : प्रो. कुठियाला

Sun, 12 Jan 2025 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार पंचनद शोध संस्थान की ओर से आयोजित स्नेह मिलन सम्मेलन में माैजूद पदाधिकारी व अन्य।
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में पंचनद शोध संस्थान हिसार की ओर से लोहड़ी-मकर संक्रांति पर स्नेह मिलन सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पंचनद शोध संस्थान के अध्यक्ष प्रो. बृज किशोर कुठियाला ने कहा कि पंचनद शोध संस्थान की ओर से युवा पीढ़ी को इतिहास, नैतिक मूल्यों एवं संस्कृति के बारे में जागरूक करने के लिए व्याख्यान माला आयोजित की जा रही हैं। युवाओं को समाज एवं राष्ट्र के नव निर्माण में अपना योगदान देन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने खंडन कम और मंडन ज्यादा करने पर जोर देते हुए कहा कि मन, बुद्धि और विवेक से कार्य करते हुए समाज, मानवता और देश को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने बताया कि भारत विश्व में मजबूत राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रो. दीन बंधु पांडेय ने बताया कि शोध के माध्यम से अपने इतिहास को सामने रखने की जरूरत है। इस मौके पर राज्य सूचना आयुक्त एवं पंचनद शोध संस्थान हिसार के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. बीना यादव, प्रेम चौधरी, एसके मिश्रा, डॉ. मोहित कुमार, सतीश वर्मा, डॉ. विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें