फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: निगम टीम ने बाजार में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न बाजारों में कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाया और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी। रेलवे रोड, राजगुरु मार्केट से शुरू हुआ अभियान बस स्टैंड क्षेत्र, ऋषि नगर, ऑटो मार्केट, जिंदल चौक से आईटीआई चौक तक चला। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन


अभियान का नेतृत्व सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र वर्मा और तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा ने किया। टीम ने रेलवे रोड, राजगुरु मार्केट, आर्य समाज मंदिर मार्केट, पूजा मार्केट (समाधान शिविर की शिकायत पर), बिश्नोई मंदिर मार्केट, पारिजात चौक, सुभाष मार्केट, निरंकारी भवन रोड व मटका चौक से अतिक्रमण हटवाया। दुकानदारों को अपना सामान निर्धारित सीमा में रखने के निर्देश दिए गए।

एएसआई संदीप बिश्नोई ने बताया कि आजाद नगर, कैमरी रोड, सेक्टर-15, सेक्टर-27-28, कैंट और सातरोड क्षेत्र से 20 बेसहारा पशु पकड़कर गो-अभ्यारण भेजे गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही। स्वच्छता नियमों की अवहेलना पर निगम ने 13 चालान किए। सीएसआई राजकुमार, एएसआई कपिल व एएसआई सरोज ने साउथ बाईपास पर 10 चालान, एएसआई राहुल सैनी व राहुल पंवार ने पुरानी ऑटो मार्केट में दो चालान और एएसआई प्रवीन ने पटेल नगर में एक चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें