फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद की सजा, एक लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एडीजे सुनील जिंदल की अदालत ने जिले के एक गांव की 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के दोषी राजबीर को 20 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया। पीड़िता की मां के बयान पर पुलिस ने 23 अगस्त 2020 को 6 पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 20 अगस्त 2020 को जब वह घर आई तो बेटी रो रही थी। रोने का कारण पूछा तो बेटी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद सास और पति को घटना से अवगत कराया और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी राजबीर को गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने बीते शुक्रवार को राजबीर को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें