फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नारनौंद में जाम के कारण नागरिकों का हाल बेहाल

विज्ञापन
नारनौंद के हांसी-जींद रोड स्थित पुराने बस स्टैंड चौक और बुडाना रोड पर आए दिन जाम लग रहा है। - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौंद। शहर के हांसी-जींद रोड स्थित पुराने बस स्टैंड चौक और बुडाना रोड पर आए दिन जाम लग रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और बीच सड़क वाहन खड़े कर खरीदारी करने चले जाने की प्रवृत्ति के कारण यातायात व्यवस्था बार-बार प्रभावित हो रही है। जाम के कारण लोगों की जिंदगी बेहाल है।
विज्ञापन

पुराने बस स्टैंड चौक पर सोमवार को भी करीब 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने बस स्टैंड चौक पर यातायात पुलिस और होमगार्ड कर्मियों की ड्यूटी होने के बावजूद यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं रह पा रही है। वाहन चालक सड़क के बीचो-बीच वाहन खड़े कर देते हैं जिससे कुछ ही देर में जाम की स्थिति बन जाती है। नागरिक रमेश कुमार, भूपेंद्र, सुनील, दिलबाग, अजमेर, शमशेर आदि लोगों ने प्रशासन से चौक पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें