फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुराने गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में जला शहर का सबसे ऊंचा 55 फीट का रावण

विज्ञापन
पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतले जलते हुए देखते हुए लोग। 
विज्ञापन
हिसार। श्री रामलीला कमेटी कटला की ओर से पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में 129वें विजय दशमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। 55 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलते ही मैदान श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। महोत्सव में भव्य आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने पुतलों का दहन किया। केदार रामलीला समिति विद्युतनगर की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में 52 फीट ऊंचे रावण, 50 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और 48 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। वहीं, श्री नृसिंह प्रहलाद रामलीला (दशहरा) सभा के तत्वावधान में नई सब्जी मंडी में दशहरा महोत्सव मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने रावण के पुतले का दहन किया। उन्होंने कहा कि हमेशा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें