फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने 20 वाहनों के चालान कर वसूले 6.02 लाख रुपये

Sun, 28 Sep 2025 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी आरटीओ के साथ जांच करती हुई मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की इंचार्ज सुनैना नैन। जागरूक पाठक
विज्ञापन

विज्ञापन
हांसी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने आरटीओ कार्यालय के अधिकारियों के साथ मिलकर ओवरलोडिंग वाले वाहनों के चालान किए। अभियान के तहत 20 वाहनों के चालान किए गए व 8 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 6 लाख 2 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


कार्रवाई मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की हिसार रेंज की इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में की गई। उनके साथ आरटीओ कार्यालय के टीएसआई सतीश, एएसआई सुरेंद्र व एचसी विजय भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए ओवरलोड गाड़ियां चला रहे हैं। इसके अलावा, टैक्स चोरी, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की कमी जैसी अनियमितताएं भी सामने आ रही थी। इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने हांसी में उमरा रोड, भिवानी रोड व राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण कार्ड, टैक्स रसीद और वाहन में लदे सामान के वजन व आकार की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

जिसके आधार पर नियम तोड़ने वाले चालकों के 20 चालान किए गए और 6.02 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। आठ वाहनों को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें