फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मुख्यमंत्री आज शहर में, टाउन पार्क का करेंगे उद्घाटन, एचएयू-जीजेयू में प्री बजट परामर्श कार्यक्रमों में भी करेंगे शिरकत

विज्ञापन
उद्घाटन से पहले ग्रिल पर पेंटर करते मजदूर। 
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को शहर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) व गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में आयोजित प्री बजट परामर्श कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। साथ ही टाउन पार्क का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त महेंद्र पाल एवं पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त महेंद्र पाल एवं पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने (एचएयू) और जीजेयू का दौरा कर प्रबंधों का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, मंच व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा घेरा एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। इसके पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए, पार्किंग स्थलों को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाए और आमजन को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

-

10 करोड़ खर्च किए गए हैं टाउन पार्क के सुंदरीकरण पर
इससे पहले भी एक बार टाउन पार्क के उद्घाटन का शेड्यूल तैयार किया गया था लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया था। उद्घाटन के मद्देनजर बुधवार को पार्क को फाइनल लुक दिया गया। नगर निगम की तरफ से टाउन पार्क का सुंदरीकरण करवाया गया है, जिस पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पंचथीम पर पार्क का सुंदरीकरण किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें